एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 29 एटीएम कार्ड व 8 हजार रुपये बरामद।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम पर पैसे निकालने आए बुजुर्ग एवं कम जानकारी रखने वाले लोगों को सहायता का झांसा देते थे

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात। 
प्रयागराज।
 
 थाना नवाबगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 29 एटीएम कार्ड तथा फ्रॉड से प्राप्त 8,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
 
पुलिस के अनुसार 2 जुलाई 2026 को थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने मंसूराबाद स्थित इंडिया एटीएम के पास से आदित्य यादव उर्फ छोटू (22) निवासी रायपुर तियाई, थाना लालगंज अइझरा, जनपद प्रतापगढ़ तथा रवि पटेल (22) निवासी बरगदहा, थाना मानिकपुर कंडा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर थाना नवाबगंज में मुकदमा संख्या 267/2026, धारा 318(4)/317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
 

भोले-भाले लोगों को बनाते थे निशाना

 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम पर पैसे निकालने आए बुजुर्ग एवं कम जानकारी रखने वाले लोगों को सहायता का झांसा देते थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे और बातचीत के दौरान उनका पिन नंबर भी जान लेते थे। बाद में दूसरे एटीएम पर जाकर उसी कार्ड से खाते से रुपये निकाल लेते थे। ठगी से प्राप्त रकम आपस में बांटकर अपने शौक और खर्च पूरे करते थे।
 

29 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

 
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के कुल 29 एटीएम कार्ड तथा ठगी से प्राप्त 8,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद एटीएम कार्डों के संबंध में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनके माध्यम से किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है।
 
गिरफ्तार आरोपी आदित्य यादव उर्फ छोटू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध रायबरेली और प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, अवैध हथियार, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वर्तमान गिरफ्तारी के साथ उसके विरुद्ध कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें