फीचर्ड
नहर में शव मिलने से मचा हडकंप, कोहराम
जानकारी होने पर खोजबीन में जुटे परिजन भी पहुंच गये
लालगंज, प्रतापगढ़। नहर में शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों में हडकंप मच गया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। लालगंज कोतवाली के चुुंगुलपुर बटौली गांव निवासी राजू सरोज 38 पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार की देर शाम खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके वापस न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे थे। इधर शनिवार की सुबह करीब छः बजे घर से करीब पांच सौ मीटर दूर नहर में युवक का शव उतराया देख ग्रामीणोें में हडकंप मच गया।
जानकारी होने पर खोजबीन में जुटे परिजन भी पहुंच गये। मृतक की पहचान राजू सरोज के रूप में होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। उधर ग्रामीणों में मृतक को मिर्गी का रोगी होने को लेकर भी चर्चा रही। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुराहाल है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
crime news breaking news hindi news uttar pradesh police Latest News local news Law and order Lalganj Kotwali postmortem प्रतापगढ़ समाचार Police Action लालगंज समाचार Village News Rural News suspicious death Death News Emergency News Raju Saroj Chungulpur Batauli PM Report Incident News Canal Incident


Comments