डेढ़ दशक बाद भी शुकुल बाजार से जिला मुख्यालय के लिए नहीं है सरकारी परिवहन सेवा
बस अड्डा की आस में बाजार शुकुल मूलभूत सुविधाओं से वंचित बजार शुक्ल
अमेठी। वर्ष 2010 में अमेठी को जिला घोषित किए जाने के बाद जहां जिले के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, वहीं आज वर्ष 2026 में भी विकासखंड शुकुल बाजार क्षेत्र के लोगों को सरकारी परिवहन सुविधा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। डेढ़ दशक बीत जाने के बावजूद शुकुल बाजार कस्बा से जिला मुख्यालय गौरीगंज तक जाने के लिएकोई भी सरकारी बस सेवा संचालित नहीं है। ।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिला मुख्यालय गौरीगंज में प्रतिदिन हजारों लोगों का विभिन्न कार्यों के लिए आना-जाना लगा रहता है। कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन समेत तमाम महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय वहीं स्थित हैं, जहां लोगों को अपने राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है। इसके बावजूद शुकुल बाजार से गौरीगंज तक सीधी सरकारी परिवहन सेवा उपलब्ध न होना क्षेत्र की उपेक्षा को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि राजधानी लखनऊ के लिए कई सरकारी बस सेवाएं संचालित होती हैं, लेकिन जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को निजी वाहनों या कई बार वाहन बदलकर सफर तय करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों और गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ती है।इतना ही नहीं, पूर्व जनपद मुख्यालय सुल्तानपुर के लिए भी शुकुल बाजार से कोई सीधी सरकारी परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है। जबकि आज भी बड़ी संख्या में लोगों के दीवानी एवं फौजदारी मुकदमे सुल्तानपुर न्यायालय में संचालित हैं, जिसके चलते प्रतिदिन लोगों का वहां आना-जाना बना रहता है। परिवहन सुविधा के अभाव में वादकारियों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों ने यह भी मांग उठाई कि शुकुल बाजार कस्बे में अब तक बस अड्डा तक नहीं बन सका है, जो क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल है। लोगों का कहना है कि यदि बस अड्डे का निर्माण हो और गौरीगंज व सुल्तानपुर के लिए नियमित सरकारी बस सेवा शुरू की जाए तो क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सकती है। क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन तथा परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से शुकुल बाजार से अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज एवं सुल्तानपुर के लिए शीघ्र सरकारी परिवहन सेवा संचालित कराए जाने की मांग की है।
breaking news hindi news local news amethi news uttar pradesh news sultanpur news transport Department road transport gauriganj शुकुल बाजार अमेठी न्यूज Public Transport Public Facilities Government Services गौरीगंज Shukul Bazar Development News Government Bus Service UPSRTC Bus Stand Demand Bus Depot अमेठी जिला Rural Transport UP Transport Latest Amethi News


Comments