डीएम व एसपी ने टीईटी परीक्षा केंद्रों की परखी सुरक्षा व्यवस्था

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में आज से प्रारम्भ होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को सकुशल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में आज से प्रारम्भ होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को सकुशल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
 
लोकमान्य तिलक इण्टर कालेज व एमडीपीजी कालेज का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया,सीसीटीवी निगरानी,प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया।डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने,सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें