धनुहा सड़क हादसा: इलाज के दौरान किशोर ने तोड़ा दम
साथी की हालत अब भी नाजुक
नैनी, प्रयागराज। मामा-भांजा तालाब से धनुहा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक शनिवार को बेहद दुखद खबर सामने आई है। गलत दिशा से आ रहे डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दो किशोरों में से एक, अंश पाठक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं, उसके साथी आदित्य गौड़ की हालत अब भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
चक गरीबदास में किराए पर रहने वाले राजू पाठक के पुत्र अंश पाठक (बाइक चालक) के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और पैर फ्रैक्चर हो गया था। स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
हादसे में घायल दूसरे किशोर, बबलू गौड़ के पुत्र आदित्य गौड़ का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, टक्कर के बाद डंपर के अगले हिस्से में धंसने के कारण आदित्य को अत्यधिक अंदरूनी चोटें आई थीं। उसकी स्थिति अभी भी जस की तस बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर/गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
breaking news hindi news prayagraj news Road accident UP News truck accident Today news local news uttar pradesh news accident news latest prayagraj news SRN hospital police investigation नैनी समाचार प्रयागराज न्यूज Naini news Traffic Accident Dhanuha Road Accident धनुहा सड़क हादसा Swaroop Rani Hospital Ansh Pathak आदित्य गौड़ Aditya Gaur Dumper Accident ICU Treatment


Comments