नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी की तो पहुंचेगी थाने, लाउड हेलर से लोगों को किया एलर्ट
आज दिनांक 02.07.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में “सुगम यातायात योजना “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme "
कानपुर। आज दिनांक 02.07.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में “सुगम यातायात योजना “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme " के अंतर्गत शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों/चालकों को सूचित करते हुए अपने वाहनों को तत्काल नो पार्किंग क्षेत्र से हटाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बावजूद भी जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन नहीं हटाए गए, उनके वाहनों को क्रेन के माध्यम से कुल 07 चार पहिया वाहनों को सम्बन्धित थाने में भेजा गया। वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन
करने हेतु अंतिम चेतावनी देते हुए नियमानुसार उनके वाहन सुपुर्द किए गए। यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
hindi news India news UP Police kanpur news uttar pradesh news kanpur road safety four wheeler traffic rules traffic management illegal parking Law Enforcement Kanpur Traffic Police Kanpur Commissionerate Police Public Safety traffic enforcement DCP Traffic Kanpur RTC Scheme Traffic Awareness Safe Driving Urban Traffic Independent Prabhat No Parking Drive Crane Action Vehicle Towing Ravindra Kumar Reducing Traffic Congestion Parking Rules City Traffic Traffic Campaign


Comments