बरांव में नपं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा विकास का मांगपत्र
नगर पंचायत रुद्रपुर की अध्यक्ष सुधा निगम व उनके प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर छट्ठेलाल निगम ने नगर पंचायत के विकास हेतु विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरांव में मुलाकात की।
रूद्रपुर, देवरिया। नगर पंचायत रुद्रपुर की अध्यक्ष सुधा निगम व उनके प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर छट्ठेलाल निगम ने नगर पंचायत के विकास हेतु विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरांव में मुलाकात की।
उन्होंने योगी जी को गणेश प्रतिमा और नगर की प्रतीकात्मक चाभी भेंट की। मुख्यमंत्री बरांव चौराहे पर 456 करोड़ की विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में आये थे। उन्होंने बथुआ रिवर फ्रंट के सुंदरीकरण हेतुजल शुद्धिकरण प्लांट लगाने, गोर्रा नदी के भुसउल पर लगे फाटक को खोलने, नगर पंचायत की सीमा के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गो के चौड़ीकरण एवं डिवाइडर लगाने, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के सुंदरीकरण तथा कॉरिडोर बनाने व नगर पंचायत के आसपास स्थित राजस्व गांव को शामिल कर सीमा विस्तार करने व नगर पालिका का दर्जा दिलाने की पुरजोर मांग रखी। मांग पत्र में बताया गया कि भुसावल के पास फाटक लगाकर गोरा नदी के जल को रोक दिया गया है।
जिससे बथुआ व मझने नदी में जल प्रवाह कम है यदि उसे खोल दिया जाए तो दोनों नदियों में जल प्रवाह होगा और नदियां भी स्वच्छ बनी रहेगी। अध्यक्ष ने बताया कि नगर का नल का पानी बथुआ नदी में गिरता है जिससे नदी प्रदूषित हो जाती है और छठ के अवसर पर महिलाओं को दिक्कत होती है। वहां जल शुद्धिकरण प्लांट लगाने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त नदी में डैम बनाकर बोटिंग की व्यवस्था भी हो सकती है जो पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा।
hindi news yogi adityanath India news bjp Nagar Palika Deoria deoria news uttar pradesh news rudrapur Chief Minister Yogi Adityanath Uttar Pradesh development infrastructure development urban development Development Projects Water Treatment Plant Civic Development Tourism Development Independent Prabhat Gorakhpur Region Sudha Nigam Rudrapur Nagar Panchayat Chhatthelal Nigam Bathua River Front Gorra River Dugdheshwar Nath Temple Temple Corridor Riverfront Development Municipal Status Government Projects Chief Minister Meeting


Comments