'ऑपरेशन दहन' के तहत प्रयागराज पुलिस ने 3.83 करोड़ रुपये का 766.67 किलो गांजा जलाकर किया नष्ट।

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन दहन" के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
ब्यूरो प्रयागराज। 
 
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन दहन" के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने है करीब 3 करोड़ 83 लाख 33 हजार 500 रुपये मूल्य के 7.6667 क्विंटल (766.67 किलोग्राम) अवैध गांजे को उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में विधिवत अग्नि में जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई कमिश्नरेट प्रयागराज की नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा), थाना सोरांव तथा थाना मऊआइमा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूरी की गई।
 
पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में प्रदेशभर में चल रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर, अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर, सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव एवं फूलपुर के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में थाना सोरांव और थाना मऊआइमा पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया था। इस दौरान कई तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
 
बरामद गांजे को नियमानुसार विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा गया, जहां जांच में यह पुष्टि हुई कि जब्त सामग्री अवैध मादक पदार्थ गांजा ही है। इसके बाद पुलिस ने विवेचना पूरी कर संबंधित मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। न्यायालय से धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद गांजे के विनष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें