चचेरे भाई ने ही रची लूट की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार।
करैली थाना पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने सर्विलांस सेल के सहयोग से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
करैली थाना पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने सर्विलांस सेल के सहयोग से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 13,700 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 312(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे मिथिलेश कुमार निवासी डाही नुमाया, थाना एयरपोर्ट अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से महेवा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान करामात चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर नकदी लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर करैली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एलिना सिटी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर उर्फ ट्रैक्टर पुत्र अहमद निवासी लखनपुर, थाना एयरपोर्ट तथा राजेंद्र भारतीया पुत्र भूल्लू भारतीया निवासी नुमाया डीह, थाना एयरपोर्ट के रूप में हुई।
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र भारतीया, वादी मिथिलेश कुमार का चचेरा भाई है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने अपने साथी शमशेर के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की 13,700 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
crime news prayagraj swatantra prabhat prayagraj news Arrest uttar pradesh news SOG surveillance cell police investigation Airport Police Station motorcycle seized Kareli Police Cash Recovery Mobile Phone Recovered Robbery Case Solved Loot Case Mithilesh Kumar Shamsher Alias Tractor Rajendra Bhartiya Elina City Karamat Chowki Mahwa Bazar


Comments