चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
टांडा कोतवाली क्षेत्र के एनएच -233 टांडा बांदा मार्ग पर मौहरिया के पास चार पहिया वाहन व बाइक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई।
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के एनएच -233 टांडा बांदा मार्ग पर मौहरिया के पास चार पहिया वाहन व बाइक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई। एक का लखनऊ ट्रामा सेंटर तो दूसरे का सदरपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
घटना सोमवार देर रात की है, जब तीनों एक बाइक से ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे कृष्ण वर्मा (14) पुत्र कपिल देव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक पर सवार घायल सुरेंद्र वर्मा (21) का महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सददरपुर इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा। दिव्यांशु (18) निवासी भुवालपुर थाना इब्राहिमपुर जो अपनी नानी के यहां रहता है काफी दिनों से ब्राहिमपुर कुसुमा में रहता था। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने में पुलिस की शिथिलिता पर टांडा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा ने नाराजगी जताई।
swatantra prabhat Ambedkar nagar Road accident Tanda uttar pradesh news accident news postmortem police investigation Highway Accident Fatal Accident Tanda Kotwali Bike Collision Krishna Verma NH233 Car Crash Trauma Center Lucknow Mahamaya Government Medical College Sadarpur Medical College Ibrahimpur Surjeet Verma


Comments