सखियां लोगों को देंगी यातायात नियमों की जानकारी, जागरूकता वाहन रवाना
मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मंगलवार को विकास भवन से डीएम इस प्रिया ने जन जागरूकता रैली रवाना की अगले 15 दिनों तक यातायात जागरूकता समूह की सखियां
अंबेडकरनगर। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मंगलवार को विकास भवन से डीएम इस प्रिया ने जन जागरूकता रैली रवाना की अगले 15 दिनों तक यातायात जागरूकता समूह की सखियां आम लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाएंगे जिससे जिले में मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। 21 जुलाई तक चलने वाले 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में लोगों को नियमों की जानकारी देने, उसका पालन करने के लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा।
आईआईटी मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (COERS) के प्रतिनिधि हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि इंजीनियरिंग (Engineering), प्रवर्तन (Enforcement), शिक्षा (Education), आपातकालीन चिकित्सा सहायता (Emergency Care) तथा जनभागीदारी के समन्वित प्रयासों से ही सड़क दुर्घटनाओं, मृत्यु एवं गंभीर रूप से घायल होने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
कहा कि अभियान का मूल संकल्प है कि "हर नागरिक सुरक्षित घर लौटे" तथा सड़क सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बने।
अभियान का शुभारंभ नारी शक्ति द्वारा सुरक्षित अम्बेडकरनगर" थीम के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने बड़ी संख्या में उपस्थित सड़क सुरक्षा सखियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता की शपथ दिलाई। इसके बाद जनजागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
swatantra prabhat Ambedkar nagar uttar pradesh government uttar pradesh news women empowerment Road safety awareness traffic rules IIT Madras Road Safety Campaign Public awareness rally Road Accident Prevention Safe Driving Jan Andolan Traffic Safety DM Isha Priya Development Bhawan Chief Minister Initiative COERS Emergency Care Safe Roads


Comments