सार्वजनिक सुलभ शौचालय पर अक्सर लटका रहता है ताला,  लोग परेशान

नैनी सब्जी मंडी के समीप स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय की अव्यवस्था से स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
आरोप है कि शौचालय में आए दिन ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय सभासद द्वारा शौचालय के बाथरूम के उपयोग पर शुल्क न लेने के निर्देश दिए जाने के बावजूद कर्मचारियों द्वारा चार्ज वसूला जा रहा है। इससे आम नागरिकों में रोष व्याप्त है।
 
लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय में नियमित रूप से ताला लगाए जाने और मनमानी शुल्क वसूली के कारण इसका उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है।
 
 नागरिकों ने नगर निगम के अधिकारियों से मामले की जांच कर कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा शौचालय को नियमित रूप से आम लोगों के लिए खुला रखने की मांग की है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें