विद्यालय के मार्ग की दशा दयनीय व चिंताजनक - कांग्रेस नेता विवेक पाण्डेय 

विधानसभा मेजा क्षेत्र के अंदर मेजा खास में जवाहर नवोदय विद्यालय को जाने वाले मार्ग की दशा दयनीय व चिंताजनक, साथ ही वर्षा हो जाने पर जलमग्न हो जाता है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज।
 
विधानसभा मेजा क्षेत्र के अंदर मेजा खास में जवाहर नवोदय विद्यालय को जाने वाले मार्ग की दशा दयनीय व चिंताजनक, साथ ही वर्षा हो जाने पर जलमग्न हो जाता है यह मार्ग विधानसभा मेजा क्षेत्र के अंदर मेजा खास में विगत कई वर्षों पहले से स्थापित हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुंचने का एक अहम मार्ग जो आवागमन के किरदार को निभाता है लेकिन दुर्भाग्यवश यह मार्ग बहुत ही बदहाली के दौर में है।
 
जब कि इस इस मार्ग पर प्रतिदिन छात्रों सहित अन्य लोगों के साथ ही मेजा खास क्षेत्र के अतिरिक्त ग्राम बसहरा, बिगहना, सिटकी, रामनगर के अलावा आदि ग्रामीण अंचलों को यह मार्ग जोड़ता है साथ ही प्रयागराज के कोरांव तहसील के कुछ भागों को जोड़ने का काम करता है। इस मार्ग के अंदर कई स्थानों पर जलभराव रहता है और जलभराव के बीच से ही लोगों का आवागमन करते हुए उक्त पुराने मार्ग के दुर्दशा को झेलने के लिए विवश है।
 
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार के प्रदेश महासचिव व प्रभारी प्रयागराज मंडल विवेक पाण्डेय ने अपने वक्तव्य के माध्यम से कहा कि इस मार्ग पर सफर करना टेढ़ी खीर के साथ बेहद ही दुर्लभ है। और यही नहीं बल्कि वर्तमान में विधानसभा मेजा के अंतर्गत क्षेत्र मेजा खास जिस तरह से विकास के दावे किए जा रहे हैं वह केवल एक कोरे कागज की तरह से आज भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जब कि यह अहम मार्ग नवोदय विद्यालय के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों सहित शिक्षकों को भी इसी दयनीय स्थिति के मार्ग से गुजरना पड़ता है। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें