फीचर्ड
अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता पुत्र गंभीर घायल
गंभीर हालत में रेफर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सरेनी रोड स्थित मलपुरा गांव के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरेनी थाना क्षेत्र के सुखियाखेड़ा गांव निवासी जयओम (26) पुत्र धर्मपाल अपने पिता धर्मपाल (48) पुत्र जागेश्वर के साथ बाइक से शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे थे।
मलपुरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है।
breaking news swatantra prabhat Road accident सड़क हादसा स्वतंत्र प्रभात रायबरेली लालगंज local news uttar pradesh news ambulance service road safety unknown vehicle District Hospital hit and run police investigation Accident Case Traffic Accident Serious Injury Pramod Kumar Singh Bike Collision Father Son Injured CHC Lalganj Sareni Road Malpura Village Emergency Medical


Comments