राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुलाई माह का निःशुल्क राशन वितरण शुरू, 20 जुलाई तक मिलेगा खाद्यान्न

अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न, अंत्योदय परिवारों को अप्रैल-जून की चीनी का भी होगा वितरण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देशानुसार जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जुलाई 2026 का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 06 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 तक उचित दर दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 के सापेक्ष चीनी का वितरण भी किया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन माह के सापेक्ष 3 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित की जाएगी। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (1 किलोग्राम गेहूं एवं 4 किलोग्राम चावल) निःशुल्क मिलेगा।

खजनी में भावुक विदाई: माल्यार्पण और तालियों की गूंज के बीच सीओ विवेक तिवारी को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई Read More खजनी में भावुक विदाई: माल्यार्पण और तालियों की गूंज के बीच सीओ विवेक तिवारी को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन कार्डधारकों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है, वे 20 जुलाई, 2026 तक मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

चोपन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त को किया गिरफ्तार Read More चोपन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे शीघ्र ही अपनी उचित दर की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी पूर्ण करा लें, ताकि भविष्य में खाद्यान्न वितरण का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होता रहे।

दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल Read More दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें