एक करोड़ से अधिक का गांजा बरामद, अंतर्राज्यीय तस्कर 'पहलवान' गिरफ्तार।

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ प्रयागराज यूनिट को बड़ी सफलता मिली है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
प्रयागराज। 
 
नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ प्रयागराज यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के सक्रिय सदस्य अमरजीत यादव उर्फ "पहलवान" को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 439 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है।
 
एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली थी कि उड़ीसा के रायगढ़ क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा एक डीसीएम टाटा ट्रक में लोड कर उत्तर प्रदेश की ओर भेजा जा रहा है। यह खेप सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर पहुंचने वाली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाई और घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
 
वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक एवं तस्कर अमरजीत यादव उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी से तस्करी के नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में उसकी आपूर्ति करता था। पुलिस अब इस पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस खेप को किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें