आभूषण चोरी की कई वारदातों का खुलासा,चोर और चोरी का माल खरीदने वाला सर्राफा कारोबारी गया जेल

बस्ती जिले केनगर थाने की पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में आभूषण चोरी करने वाले शातिर चोरों व आभूषण खरीदने वाले सर्राफा कारोबारी को गिरफ्तार कर सोने का आभूषण व करीब करीब 3,67,000 रूपये कीमत का 25 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केनगर थाने की पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में आभूषण चोरी करने वाले शातिर चोरों व आभूषण खरीदने वाले सर्राफा कारोबारी को गिरफ्तार कर सोने का आभूषण व करीब करीब 3,67,000 रूपये कीमत का 25 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज कुमार सोनी पुत्र घनश्याम सोनी ग्राम अलीपुर बाजार थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा उम्र करीब 34 वर्ष को फुटहिया से तथा अभियुक्त राहुल पुत्र मोतीचन्द्र वर्मा ग्राम मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती स्थाई पता ग्राम मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया सर्राफा कारोबारी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त राहूल के पास से 25 ग्राम गला हुआ सोना, चोरी की दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछुआ चांदी का, एक चांदी की अंगुठी, पांच सोने की नाक की कील व 30500 रूपया नगद व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 51 एएफ 9260 सुपर स्पेलेण्डर बरामद किया गया। इस गुडवर्क से कोतवाली, नगर तथा पैकोलिया थाने मे दर्ज चोरी के मामलों का सफल अनावरण हुआ है।
 
पूछताछ में अभियुक्त सूरज कुमार सोनी ने बताया कि 04 मार्च 2026 को ग्राम प्रसादपुर थाना नगर मे चोरी किया था, 25 अप्रैल 2026 को ग्राम मरवट काली माता मन्दिर थाना हर्रैया क्षेत्र से चांदी का मुकुट अपने सहयोगी के साथ हम दोनो लोग रात्रि मे चुराया था। 30 अप्रैल 2026 को मै अपने सहयोगी कृष्ण चन्द सोनी पुत्र प्रेम सागर सोनी ग्राम नरहरिया स्टेट थाना पुरानी बस्ती जनपपद बस्ती के साथ ग्राम दयालपुर मे सोने के जेवर व चांदी के जेवरात व अन्य सामान को व नकदी को चोरी किया था। इसके अतिरिक्त अपने सहयोगी कृष्ण चन्द्र सोनी के साथ मिलकर गोण्डा, बलरामपुर व बस्ती मे विभिन्न तिथियो मे चोरी किया। 
 
21 मई 2026 को लक्ष्मी बाई नगर बभनान थाना पैकोलिया के अन्तर्गत नकदी व सोने के आभूषण चुरा लिया था व चोरी के सोने चांदी का आभूषण को ले जाकर रामेश्वर वर्मा उर्फ राहुल पुत्र मोती चन्द्र वर्मा ग्राम मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती की दुकान पर बेच दिया था। मेरा सहयोगी साथी कृष्ण चन्द्र सोनी पुत्र प्रेम सागर सोनी ग्राम नरहरिया स्टेट थाना पुरानी बस्ती 17 जून .26 से जेल मे बन्द है। उसी का जमानत कराने के लिए पूर्व मे किये गये चोरी से इकट्ठा किये गये सोने व चांदी के अन्य जेवरात को आज 29 जून को बेंचने जा रहा था। आज पुलिस ने पकड़ लिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें