नवीनतम
राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती पर सामाजिक न्याय एवं पीडीए विषयक परिचर्चाf
संविधान की मजबूती के लिए पीडीए के साथ सामाजिक न्याय आवश्यक- हाजी फ़ज़ल महमूद
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा आज शुक्रवार को राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती के अवसर पर महानगर कार्यालय, कानपुर में "सामाजिक न्याय एवं पीडीए" विषय पर परिचर्चा सम्मेलन का आयोजन महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्म 26 जून 1874 को कोल्हापुर में हुआ था। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता तथा शोषित, वंचित, पिछड़े एवं दलित समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने तत्कालीन शासकों से आह्वान किया था कि समाज के पिछड़े एवं दलित वर्गों को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में उचित अवसर दिए जाएं, अन्यथा अन्याय के विरुद्ध जनआंदोलन परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा कि आज भी संविधान की मजबूती और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए पीडीए की एकजुटता आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार एवं सम्मान दिलाकर ही सामाजिक समरसता और बराबरी का संदेश स्थापित किया जा सकता है।
हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि राजर्षि शाहूजी महाराज बाल विवाह के प्रबल विरोधी थे तथा उन्होंने निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क चिकित्सा और सामाजिक समानता को शासन की प्राथमिकता बनाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों के आदर्शों से भटक गई है, जिसके कारण गरीब, पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। समाजवादी पार्टी राजर्षि शाहूजी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी राजर्षि शाहूजी महाराज के जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,सत्यनारायण गहरवार,महेन्द्र सिह,समीर सोनकर,परमवीर गंभीर,रजत मिश्रा,पुष्पेंद्र कटियार,गुड्डू यादव,जस्वेंद्र निषाद प्रमुख रहे।
kanpur news uttar pradesh news OBC Samajwadi party kanpur pda social equality political event constitution Uttar Pradesh Politics social harmony SP Leaders Social Justice PDA Politics Haji Fazal Mahmood KK Shukla Shailendra Yadav Mintu Rajat Mishra Political Discussion SP Kanpur Mahendra Singh Public Meeting Backward Classes Rajarshi Chhatrapati Shahuji Maharaj Shahuji Maharaj Jayanti 152nd Birth Anniversary Dalit Rights Political Conference Kanpur Metropolitan Sanjay Singh Bunty Sengar Nandlal Jaiswal Satyanarayan Gaharwar Sameer Sonkar Paramveer Gambhir Pushpendra Katiyar Guddu Yadav Jasvendra Nishad


Comments