नवीनतम
सुगम यातायात की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।
शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं और जाम से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष दो महत्वपूर्ण मांगें उठाईं।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं और जाम से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष दो महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। जिला व्यापार बंधु की बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए यमुना पुल स्थित बंधवा क्रॉसिंग को पुनः खोलने तथा सिविल लाइंस के अस्थायी बस अड्डे पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि नए यमुना पुल पर स्थित बंधवा क्रॉसिंग महाकुंभ के दौरान बंद कर दी गई थी, जिसे अब तक नहीं खोला गया है। इसके कारण नैनी क्षेत्र से कीडगंज और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाकर बांगड़ चौराहा और बैरहना चौराहा होकर गुजरना पड़ता है। इससे इन चौराहों पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों का समय तथा ईंधन दोनों व्यर्थ होता है। व्यापार मंडल ने जनहित में इस क्रॉसिंग को जल्द खोलने की मांग की।
दूसरी मांग में संगठन ने कहा कि सिविल लाइंस बस अड्डे को अस्थायी रूप से सीएमपी कॉलेज के सामने संचालित किया जा रहा है, जहां बस चालक मनमाने ढंग से सड़क पर बसें खड़ी कर देते हैं। इससे मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है। यह सड़क जिला अस्पताल जाने का प्रमुख मार्ग होने के कारण मरीजों, एंबुलेंस और तीमारदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। व्यापार मंडल ने बसों के सुव्यवस्थित संचालन एवं पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने कहा कि इन दोनों समस्याओं का समाधान होने से शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आएगा और आम नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
prayagraj prayagraj news uttar pradesh news road safety traffic management Road infrastructure traffic congestion urban development Naini Manish Kumar Verma New Yamuna Bridge District Magistrate Prayagraj Public Grievance Civic Issues Public Transport City Infrastructure City Administration Urban Traffic Traffic Jam Traffic Improvement Bus Parking Uttar Pradesh Adarsh Vyapar Mandal Abhishek Saxena Bandhwa Crossing Kydganj Bairhana Chauraha Bangad Chauraha Civil Lines Bus Stand CMP College Prayagraj District Hospital Ambulance Route Commuter Issues Trade Association Transportation


Comments