नवीनतम
अपहरण की झूठी सूचना देकर रिश्तेदार संग भागी कक्षा 9 की छात्रा,
नैनी क्षेत्र की एक कक्षा 9 की छात्रा द्वारा अपने अपहरण की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने फोन पर परिजनों को बताया था कि चार किन्नरों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे जबरन अपने साथ ले जा रहे हैं।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी,प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र की एक कक्षा 9 की छात्रा द्वारा अपने अपहरण की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने फोन पर परिजनों को बताया था कि चार किन्नरों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे जबरन अपने साथ ले जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस सक्रिय हो गए तथा छात्रा की तलाश में व्यापक अभियान चलाया गया। बाद में छात्रा नैनी रेलवे स्टेशन पर एक युवक के साथ मिली, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार निवासी एक परिवार नैनी के चाका क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। छात्रा के पिता रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। लगभग 11 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। भाई द्वारा फोन किए जाने पर मोबाइल पहले स्विच ऑफ मिला।कुछ देर बाद छात्रा ने फोन कर परिजनों को बताया कि चार किन्नरों ने उसे पकड़ लिया है और उसका मोबाइल छीनकर अपने साथ ले जा रहे हैं। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। सूचना मिलते ही परिजन बताए गए स्थान पर पहुंचे, लेकिन वहां छात्रा का कोई पता नहीं चला। इसके बाद नैनी पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
सूचना पर नैनी इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्रा के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। उपनिरीक्षक यश तिवारी, उत्कर्ष सिंह, बलिराम समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर छात्रा की खोजबीन करते रहे। करीब दो घंटे तक चले अभियान के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।इसी दौरान नैनी रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने स्टेशन परिसर के एक एकांत स्थान से छात्रा और एक युवक को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा।
दोनों को जीआरपी थाने लाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई।बाद में नैनी इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम ने जीआरपी थाने पहुंचकर छात्रा और युवक से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि छात्रा ने युवक के साथ भागने की योजना बनाई थी और अपहरण की कहानी गढ़कर परिजनों व पुलिस को गुमराह किया था।
युवक छात्रा का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है तथा वह बिहार का निवासी है।प्रारंभिक जांच के बाद नैनी पुलिस ने मामला जीआरपी को सौंप दिया है। जीआरपी पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
खाद्य सुरक्षा सम्मेलन से एक नई जागृति पैदा हो सकती है- महापौर।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
होटल पिंड बल्लूची सिविल लाइन में नेशनल एसोसिएशन आॅफ स्ट्रीट वेंडर आॅफ इण्डिया व फुटपाथ व्यापारी एकता समिति प्रयागराज द्वारा चल रहे खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में महापौर उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सम्मेलन से एक नई जागृति पैदा हो सकती है जिससे प्रयागराज की गरिमा बढे़गी ।
जब दूसरी जगहों से आने वाले पर्यटकों को यहाँ सुरक्षित वातावरण व खान पान उपलब्ध होगा, इस क्रान्तिकारी मिशन को हम छोटे दुकानदार ही पूरा कर सकते हैं।फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों से कहा कि हम आपकी समस्याओं से भली भाँति परिचित हैं और उसे दूर करने हेतु निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।
फुटकर व्यापारी एकता समिति के मुख्य संरक्षक विजय गुप्ता के नेतृत्व में चल रह इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी / सहायक कमिश्नर दीना नाथ यादव, नेस्ले अधिकारी मो, वसीम व समर निगम और रौनक गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि आम जनता का फुटकर दुकानदारों पर भरोसा अधिक होता है इसलिए यदि आप सबने प्रयास किया तो आपका यह जिला शुद्ध व स्वच्छ वातावरण का केन्द्र हो सकता है।सम्मेलन को मुख्य रूप से सर्वश्री अध्यक्ष विकास गुप्ता, महामंत्री विमल गुप्ता,लीला वती पांडेया, गणेश गुप्ता, श्याम देव, अंशु अग्रवाल, खुशबू अग्रहरि सोनी अग्रहरि, सुमन ठाकुर, श्वेता गुप्ता, जूही श्रीवास्तव, अवधेश निषाद,शिव शंकर गुप्ता, निशा गुप्ता ,आदि ने भी सम्बोधित किया।
crime news prayagraj prayagraj police bihar uttar pradesh police prayagraj news uttar pradesh news awareness program investigation public health Food Safety Department police investigation Naini Law Enforcement Raunak Gupta Naini Police Mobile Location Tracking Public Safety Family Dispute Naini railway station Ganesh Kesarwani Missing Student Street Vendors food safety training Utkarsh Singh GRP Chaka Class 9 Student False Kidnapping Claim Brij Kishore Gautam Yash Tiwari Baliram Railway Police Uttar Pradesh News Prayagraj Hotel Pind Balluchi Food Safety Conference National Association of Street Vendors of India Footpath Vyapari Ekta Samiti Mayor Ganesh Kesarwani Vijay Gupta Dina Nath Yadav Assistant Commissioner Food Safety Nestle India Mohammad Wasim Samar Nigam Vikas Gupta Vimal Gupta Street Food Safety Hygienic Food Food Vendors Consumer Safety Small Businesses Food Hygiene Street Vendor Welfare


Comments