शूलटांकेश्वर मंदिर में स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान, ।

ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के बीच सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल के तत्वावधान में रविवार को अरैल स्थित शूलटांकेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान चलाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी,प्रयागराज,।
 
ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के बीच सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल के तत्वावधान में रविवार को अरैल स्थित शूलटांकेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान चलाया गया।
 
 अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी एवं सरकारी अध्यापक नीरज पांडेय ने किया।इस अवसर पर नीरज पांडेय ने कहा कि मंदिरों एवं गंगा तटों की स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे आस्था के पवित्र स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
संस्थान के पदाधिकारी सुनील मिश्रा ने कहा कि मंदिर वह पवित्र स्थान है, जहां व्यक्ति अपने मन की व्यथाओं और समस्याओं के समाधान की आशा लेकर आता है। यहां उसे मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक दर्शनार्थी, पुजारी और आमजन का नैतिक दायित्व है।अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, शशिकांत पांडेय, डॉ. सुनीता विश्वकर्मा, संदीप केसरवानी, इंदु प्रकाश सिंह, धीरज राजवानी, दीपक दीक्षित, निर्मल कुशवाहा एवं तुलसी तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें