नवीनतम
फीचर्ड
मॉडल शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी, डीवीआर भी ले गए चोर
चोरी हत्याओं से जिला भाई से कहां पर है आम जनमानस पुलिस फेल नजर आ रही है अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है इसलिए जगह-जगह हत्याएं चोरी छीनौती की घटनाएं बढ़ रही है
बस्ती। बस्ती जिले में पुलिस का दहशत खत्म होते नजर आ रहे हैं जगह-जगह चोरी लूट हत्या जैसी घटनाएं हो रही है बस्ती जिले की पुलिस हर तरफ फैल नजर आ रही है क्योंकि शिकायतों पर ना ध्यान देना स्थान पर पुलिस द्वारा पैसा लेकर शिकायतों को कूड़ेदान में डालना इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहा है अपराधी दम पे दम अपराध करते नजर आ रहे इन पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है
ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे स्थित एक मॉडल शॉप में रविवार की रात अ जीवीज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 3.51 लाख रुपये की नकदी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर (हार्ड डिस्क) और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुजिया गांव निवासी अभिनव पाण्डेय की कोतवाली थाना क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे पर मॉडल शॉप संचालित है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर जब अभिनव पाण्डेय मौके पर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर रात में ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए थे। पीड़ित के अनुसार, चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर, हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान न हो सके। इसके अलावा दुकान में रखी दो दिनों की बिक्री की 3,51,360 रुपये नकद राशि चोरी कर ली गई। चोरों ने दुकान में रखी शराब की दो बोतलों में से एक पूरी और दूसरी आधी पीकर वहीं छोड़ दी, जिससे अतिरिक्त नुकसान भी हुआ।
पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गई नकदी, डीवीआर और अन्य सामान की बरामदगी के साथ दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
crime news breaking news hindi news India news Latest News UP Police Basti fir basti news local news uttar pradesh news basti police police investigation burglary cash theft Kotwali Basti Theft Investigation Walterganj Model Shop Theft Basti Theft Case Shop Burglary CCTV DVR Theft Didauha Chauraha Abhinav Pandey Liquor Shop Theft Unknown Thieves CCTV Cameras Commercial Theft


Comments