मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 नवदंपत्तियों का संपन्न हुआ विवाह।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को जनता इंटर कॉलेज, रूदापुर सहसों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 92 नवदंपत्तियों का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में विकास खंड फूलपुर के 15, बहरिया के 31, बहादुरपुर के 24 तथा सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। विवाह उपरांत सभी नवविवाहित दंपत्तियों को सरकार की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सुगम हो सके।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है और इससे सामाजिक समानता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सिंह ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
uttar pradesh prayagraj प्रयागराज उत्तर प्रदेश phulpur समाज कल्याण विभाग सामूहिक विवाह government scheme सरकारी योजना Social Welfare Department मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana सामाजिक समरसता social harmony फूलपुर बहरिया Mass Marriage नवदंपत्ति Newlywed Couples सहसों Sahson Bahariya बहादुरपुर Bahadurpur गीता सिंह Geeta Singh जनता इंटर कॉलेज Janata Inter College


Comments