चार दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी।

 फूलपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौली गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चार दिन से लापता चल रहे 22 वर्षीय युवक अजय कुमार प्रजापति उर्फ कुन्नू का सड़ा-गला शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक शीशम के पेड़ से लटका मिला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
प्रयागराज।
 
 फूलपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौली गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चार दिन से लापता चल रहे 22 वर्षीय युवक अजय कुमार प्रजापति उर्फ कुन्नू का सड़ा-गला शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक शीशम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार प्रजापति पिछले चार दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे हुए थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोगों को बाग की ओर से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब ग्रामीण बदबू के स्रोत का पता लगाने के लिए वहां पहुंचे तो उन्होंने एक शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे युवक का शव लटका देखा। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी और उसमें सड़न आ गई थी।
 
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
 
युवक के शव की पहचान अजय कुमार प्रजापति उर्फ कुन्नू के रूप में होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मृतक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
 
फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें