नवीनतम
चकेरी में घटित डकैती की घटना का 50 हजार का ईनामी अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार
थाना चकेरी क्षेत्र में घटित डकैती की घटना में शामिल ₹50,000 का इनामी अभियुक्त को चकेरी पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले चकेरी पुलिस अन्य सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कानपुर। थाना चकेरी क्षेत्र में घटित डकैती की घटना में शामिल ₹50,000 का इनामी अभियुक्त को चकेरी पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले चकेरी पुलिस अन्य सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभियुक्तों के पास से अवैध लेन-देन का भी खुलासा हुआ है जिसकी सूचना ईडी को दे दी गई है और ईडी ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माह फरवरी 2026 में थाना चकेरी क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में पुलिस ने ₹50,000 के इनामी वांछित अभियुक्त फैज़ को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। घटना का सफल अनावरण करते हुए चकेरी पुलिस ने पूर्व में सभी मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा लूटी गई धनराशि भी बरामद की थी।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि विवेचना में स्लॉटर हाउस से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन, गरीब व्यक्तियों के बैंक खातों के दुरुपयोग तथा स्क्रैप कारोबार में फर्जी ई-वे बिल एवं जीएसटी इनवॉइस के माध्यम से कर चोरी का भी खुलासा हुआ है । उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना ईडी (ED) को दी गई है, ईडी ने इस प्रकरण को संज्ञान में लिया है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
crime news uttar pradesh police Arrest kanpur kanpur police Enforcement Directorate gangster act robbery case criminal investigation Chakeri Police tax evasion kanpur crime news Law Enforcement financial fraud Wanted Criminal Bank Account Misuse ED Investigation Chakeri Police Station Dacoity Lucknow Arrest ₹50000 Reward Faiz Arrest Satyajit Gupta DCP East Kanpur Illegal Financial Transactions Slaughterhouse Scam Fake E-Way Bill GST Invoice Fraud Scrap Business Scam History Sheet


Comments