गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत,।

 रोडवेज वोल्वो बस की चपेट में आने से महिला ने तोड़ा दम।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
प्रयागराज।
 
 संगम नगरी प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए आए   तेलियरगंज स्थित मेहदौरी पुलिस चौकी के पास रोडवेज की एक वोल्वो बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार कमलेश कुमारी (58 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हड़कंप मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
 
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़-अमेठी क्षेत्र के निवासी सुधीर मौर्य अपनी परिजन कमलेश कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से गंगा स्नान करने प्रयागराज आए थे। गंगा स्नान के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी तेलियरगंज स्थित मेहदौरी पुलिस चौकी के समीप रोडवेज की वोल्वो बस (नंबर- UP 70 AT 6622) से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलेश कुमारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
हादसे की सूचना मिलते ही मेहदौरी पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार