नवीनतम
फर्जी अभ्यर्थी से CTET परीक्षा दिलाने का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
जार्जटाउन थाना पुलिस ने CTET-2024 परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर विद्यावाहिनी बस अड्डे के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भानुप्रताप पुत्र अयोध्या प्रसाद उर्फ चुन्नीलाल उर्फ चुरफुन्नी (35 वर्ष) निवासी ग्राम भैदपुर, थाना धाता, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना जार्जटाउन में वर्ष 2024 में दर्ज मुकदमा संख्या 292/2024 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 1998 की धारा 7/13(3) के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर 2024 को आयोजित CTET-2024 परीक्षा के दौरान आरोपी ने अपने स्थान पर फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति को परीक्षार्थी बनाकर परीक्षा दिलाने का प्रयास किया था। परीक्षा केंद्र जगत तारण इंटर कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापक रति अस्थाना ने मामले का संज्ञान लेते हुए जार्जटाउन थाने में तहरीर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर जार्जटाउन थाना पुलिस ने विद्यावाहिनी बस अड्डे के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
crime news prayagraj police breaking news hindi news India news uttar pradesh police prayagraj news Latest News bns police investigation Wanted Accused Arrested George Town Prayagraj Exam Scam George Town Police Station Public Examination Act CTET 2024 CTET Exam Fraud Dummy Candidate Impersonation Case Examination Fraud Uttar Pradesh Public Examination Act Bhanu Pratap Arrested Fatehpur News Jagat Taran Inter College Education Crime


Comments