अनाथालय में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को खुल्दाबाद स्थित अनाथ आश्रम में सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।।
 
प्रयागराज। 
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को खुल्दाबाद स्थित अनाथ आश्रम में सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता मनोज यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
 
इस अवसर पर अनाथालय में रह रहे बच्चों के बीच फल, मिठाई, कॉपी और पेंसिल का वितरण किया गया। बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए कार्यकर्ताओं ने शिक्षा और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। बच्चों ने भी केक काटने के कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में खुशी का माहौल रहा।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के कमजोर, गरीब और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और मानवता के संदेश के रूप में मनाया जाना चाहिए।
 
इस दौरान बच्चा यादव, लालचंद्र कुशवाहा, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें