नवीनतम
फीचर्ड
नैनी स्टेशन रोड पर जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, ।
वार्ड संख्या-20, चक रघुनाथ के पार्षद राकेश जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर नैनी स्टेशन रोड पर जलनिकासी की गंभीर समस्या को लेकर नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज। ।
वार्ड संख्या-20, चक रघुनाथ के पार्षद राकेश जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर नैनी स्टेशन रोड पर जलनिकासी की गंभीर समस्या को लेकर नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ के दौरान पीडीए द्वारा नाली निर्माण का कार्य कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद भी जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
पार्षद ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की गई। इसके अलावा चीफ इंजीनियर को भी अवगत कराया गया तथा अपर नगर आयुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बावजूद इसके अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि महापौर द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण नालियों का पानी अब सड़कों पर बहने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
prayagraj hindi news swatantra prabhat prayagraj news Mahakumbh local news uttar pradesh news pda road safety local administration Municipal Commissioner Naini Drainage System Drainage Issue sewer problem Prayagraj Nagar Nigam Public Grievance Urban Infrastructure Civic Issues Drain Construction Waterlogging Municipal Corporation Rakesh Jaiswal Ward No 20 Chak Raghunath Naini Station Road Mayor Chief Engineer Additional Municipal Commissioner Social Media Video


Comments