नवीनतम
फीचर्ड
अखिलेश यादव के स्वागत में जा रहे सपा नेता सड़क हादसे में घायल,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय प्रयागराज दौरे के दौरान स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे समाजवादी युवजन सभा के पूर्व गंगापार जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह
प्रयागराज।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय प्रयागराज दौरे के दौरान स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे समाजवादी युवजन सभा के पूर्व गंगापार जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह बागी रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चौफटका क्षेत्र में हुआ, जिसमें उनके पैर की हड्डी दो स्थानों से टूट गई।
चौफटका के पास अचानक हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और राहगीरों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों की जांच में उनके पैर की हड्डी दो स्थानों से फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल उपचार शुरू करते हुए कुछ समय तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। हादसे की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए तथा उनका हालचाल जाना।
akhilesh yadav prayagraj breaking news hindi news swatantra prabhat prayagraj news Road accident SP hospital local news uttar pradesh news accident news Samajwadi party Uttar Pradesh Politics party workers political news Prince Singh Bagi Samajwadi Yuvjan Sabha Fracture Former Chief Minister Welcome Program Chaufatka Injury News


Comments