यूपी में बाबर नहीं अब रामराज चलेगा-योगी आदित्यनाथ

मुरादाबाद से सीएम योगी का विपक्ष पर वार, बोले— यूपी में बाबर नहीं, रामराज चलेगा

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ -उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में 'व्यापारी कल्याण दिवसपर 365 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद अब कर्फ्यू से नहींग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में जाना जाता है. सीएम योगी ने सपाकांग्रेस और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बाबर का नहींराम राज चलेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ एवं 365 करोड़ से रुपए अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि नौ साल पहले मुरादाबाद की पहचान कर्फ्यू और गंदगी से होती थीलेकिन आज का मुरादाबाद अपनी पहचान बदल चुका है. इसके साथ उन्होंने सपाकांग्रेस और बसपा पर हमला बोला और साफ कहा कि यूपी में बाबर का राज नहींराम राज चलेगा.

सीएम योगी ने कहा कि आज का मुरादाबाद यहां के युवाओंव्यापार और एक ग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में जाना जाता है.नौ साल पहले के मुरादाबाद और आज के मुरादाबाद में जमीन-आसमान का अंतर है. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के पास अपना विश्वविद्यालय है. मुरादाबाद यहां की युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभाओं के लिए जाना जा रहा है. किसानों की नवाचार के लिए अपनी पहचान बना रहा है. अब यहां की सड़कें चौड़ी हैं.

ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है यूपी

उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो पा रहा हैजब आपने अच्छे लोग चुने हैं. आज विकास हो रहा है. गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. जो योजनाएं हमारी संज्ञान में आती हैं. उस पर कार्यवाही होती है.

बलरामपुर में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More बलरामपुर में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कहां तात्कालीन मुख्यमंत्री के पास इतनी फुर्सत थी. जनता-जनार्दन का हालचाल लेने की फुर्सत कहां थी. उसी में जो भूले भटके मिल गये. जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा कहां जाता था. इस पैसे में कैसे डकैती होती हैमनमाना खर्च होता था. सीएम योगी ने कहा कि पहले नौजवानों के पास नौकरी नहीं थी. यह हाल था कि ‘देख सपाईबिटिया घबराई’ का माहौल चलता था. बेटी और व्यापारी मजबूर थे. शासन का कोई विजन नहीं थालेकिन अब उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है.

सील के बाद भी संचालित हो रहा अमृत हॉस्पिटल सीएमओ बोल बिना आदेश संचालन हुआ तो होगी कार्रवाई Read More सील के बाद भी संचालित हो रहा अमृत हॉस्पिटल सीएमओ बोल बिना आदेश संचालन हुआ तो होगी कार्रवाई

यूपी में अब चलेगा रामराज

उन्होंने कहा कि कांग्रेससपा (SP) और बसपा (BSP) के पास कोई विजन नहीं है. उनके लिए विजन का मतलब सिर्फ उनका परिवार है. यूपी में दंगे नहीं होते हैं. यूपी में बाबर का राज नहीं चलेगाअब राम राज चलेगा.पिछली सरकारों की सोच कब्रिस्तान की सोच थी. अब यूपी में सब चंगा (बढ़िया) है.

अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश Read More अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि जो भी उद्ममी या व्यापारी जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराता है. तो सरकार 10 लाख का बीमा कवर भी दिया जाता है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों की शक्ति प्रदेश की प्रगति का आधार है. परिवर्तन लाने के लिए पीएम मोदी के विजन को जमीन पर उतारा जा रहा है.

uttar pradesh narendra modi बीजेपी yogi adityanath cm yogi bjp नरेंद्र मोदी विकास भाजपा congress party उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी uttar pradesh government कांग्रेस uttar pradesh news व्यापारी रोज़गार योगी आदित्यनाथ Samajwadi party Bharatiya Janata Party bahujan samaj party vyapari kalyan diwas Law and order infrastructure development Moradabad News कानून व्यवस्था बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश समाचार Development Projects राजनीतिक बयान UP politics यूपी राजनीति सुशासन political statement विकास परियोजनाएं Good Governance व्यापारी हित मुख्यमंत्री योगी Employment Investment मुरादाबाद Moradabad व्यापारी कल्याण दिवस रामराज Ram Rajya बाबर राज Babar Rule 365 करोड़ परियोजनाएं Rs 365 Crore Projects ग्लोबल एक्सपोर्ट हब Global Export Hub यूपी विकास UP Development ग्रोथ इंजन Growth Engine Traders Welfare जीएसटी पंजीकरण GST Registration बीमा कवर Insurance Cover निवेश मुरादाबाद समाचार Business Community

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें