स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षा से जोड़ने का दिया गया संदेश।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परिषदीय विद्यालयों में अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय नया कटरा द्वितीय में "स्कूल चलो अभियान" के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  

प्रयागराज, ।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परिषदीय विद्यालयों में अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय नया कटरा द्वितीय में "स्कूल चलो अभियान" के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार वर्मा रहे।

एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा देश की प्रगति और समृद्धि का आधार है तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिषदीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प बन चुके हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि "स्कूल चलो अभियान" प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का जनआंदोलन है और सभी से इसे सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें व स्टेशनरी वितरित की गई। सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों और प्रथम चरण में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अभियान रैली एवं प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें