नवीनतम
हंडिया पुलिस ने सात वर्ष पुराने मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंडिया पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंडिया पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, प्रयागराज द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में थाना हंडिया पुलिस टीम ने वर्ष 2015 के मुकदमे से संबंधित वारंटी अभियुक्त विजय कुमार उर्फ बाबा उर्फ गोविंदा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद, निवासी ग्राम भिदउरा बमैला, थाना हंडिया, कमिश्नरेट प्रयागराज को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 111/2015 में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज है। इस प्रकरण में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, प्रयागराज द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई की।
crime news prayagraj police breaking news hindi news India news uttar pradesh police prayagraj news Latest News uttar pradesh news handia arrest warrant Law and order pocso court Police Action Absconding Accused Arrested Wanted Accused Police Campaign Handia Police Station Warrant Arrest Vijay Kumar Baba Govinda Special Judge POCSO IPC 363 IPC 366


Comments