नवीनतम
फीचर्ड
होटल में कारीगर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा हड़कंप
कस्बे के निराला नगर स्थित एक होटल में शनिवार सुबह कारीगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालगंज, रायबरेली। कस्बे के निराला नगर स्थित एक होटल में शनिवार सुबह कारीगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान आचार्य नगर निवासी मिथुन उर्फ अजय प्रजापति (30) पुत्र सत्यदेव के रूप में हुई है। अजय पिछले करीब नौ वर्षों से होटल में खाना बनाने का काम कर रहा था। शनिवार सुबह वह होटल के अंदर अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अजय मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
अजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में भाई श्रीकृष्ण, छोटेलाल, विनोद, पत्नी रूबी और सात वर्षीय बेटा वीरांश हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की
crime news breaking news hindi news India news raebareli news Latest News UP Police local news uttar pradesh news raebareli police postmortem lalganj news police investigation suspicious death Community Health Centre Lalganj Raebareli Accidental Death Unnatural Death Hotel Worker Death Hotel Cook Death Mithun Prajapati Ajay Prajapati Hotel Incident Nirala Nagar Pramod Kumar Singh Electrocution Suspected Mobile Charging Accident Hotel Employee


Comments