हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

दामाद व पांच वर्षीय बच्चा घायल

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मसौढ़ी (पटना): मसौढ़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर मठ स्थित एनएच-22 पर मंगलवार को तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद और पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।

मृतका की पहचान टरवां गांव निवासी कुंती देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुंती देवी अपने दामाद अरुण कुमार और पांच वर्षीय बच्चे के साथ जहानाबाद से इलाज कर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गोपालपुर मठ के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दामाद और बच्चा को मामूली चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने कुंती देवी को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-22 को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फरार हाईवा और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन मालिक और बीमा संबंधी दस्तावेजों का भी सत्यापन किया जा रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने तथा मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

सिलापथार नगर में शिक्षाविद गोपाल देव को दिया सामूहिक श्रद्धांजली Read More सिलापथार नगर में शिक्षाविद गोपाल देव को दिया सामूहिक श्रद्धांजली

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें