योग, शिक्षा और सेवा का संगम: APED हेल्प फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी


मीरजापुर, 21 जून 2026:
झुग्गी-झोपड़ियों और स्कूल छोड़ चुके (ड्रॉप-आउट) वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने वाली प्रमुख संस्था 'अमेजिंग पॉवर ऑफ़ एजुकेशन डेवलपमेंट एंड हेल्प फाउंडेशन (APED Help Foundation)' के अर्जुनपुर सेंटर पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 'मिशन मोहल्ला पाठशाला

योग, शिक्षा और सेवा का संगम: APED हेल्प फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र

जनपद में सर्वाधिक रक्तदान कराने वाली विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित। Read More जनपद में सर्वाधिक रक्तदान कराने वाली विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित।

' के बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन कर समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। स्वास्थ्य जागरूकता के इस कार्यक्रम के साथ-साथ संस्था द्वारा समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए बच्चों के अभिभावकों और जरूरतमंदों को कपड़ों का वितरण भी किया गया।

कुरुक्षेत्र: राहुल को प्रतिरोध का नारा बनाएगा विपक्ष का चेहरा, 2029 में PM मोदी और नेता विपक्ष का सीधा मुकाबला। Read More कुरुक्षेत्र: राहुल को प्रतिरोध का नारा बनाएगा विपक्ष का चेहरा, 2029 में PM मोदी और नेता विपक्ष का सीधा मुकाबला।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की योगा शिक्षिका रंजना जी ने उपस्थित सभी बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अर्जुनपुर के ग्राम सचिव आलोक राव ने बच्चों को योग और शिक्षा, दोनों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने संस्था द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों के लिए किए जा रहे जमीनी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वहीं, ग्राम प्रधान अनिल देव बाबा ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।

चोरी मामले की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला Read More चोरी मामले की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला

योग, शिक्षा और सेवा का संगम: APED हेल्प फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र


कार्यक्रम के अंत में APED हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक इंजीनियर अंश अनंत ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों से मार्मिक अपील करते हुए कहा, "बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें नियमित स्कूल भेजें। माता-पिता सुबह और शाम कम से कम दो घंटे का समय अपने बच्चों के साथ बिताएं, ताकि वे सही मार्गदर्शन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।"


इस कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी सफल और प्रेरणादायक बना दिया। पूरे कार्यक्रम का समापन एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति:इस सफल आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक अंश अनंत, ग्राम प्रधान अनिल देव बाबा, ग्राम सचिव आलोक राव, चीफ सेंटर मैनेजर सत्यम प्रताप कौशल,

योग, शिक्षा और सेवा का संगम: APED हेल्प फाउंडेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र

मीडिया प्रभारी शिवम प्रताप कौशल, कोषाध्यक्ष मानवी, लिपिका एवं योगा शिक्षिका रंजना, राजवीर यादव, छविराम, सेंटर मैनेजर रानी (धनीपट्टी), शिक्षक पंकज व आदर्श, सेंटर मैनेजर पूजा, रानी, अनीता और शिक्षिका किरण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें