एटीएम से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

 चोरी की तीन बैटरियां, मोबाइल फोन, नकदी और ऑटो रिक्शा  बरामद।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
मेजा/प्रयागराज।
 
 थाना मेजा पुलिस ने ग्राम सोनार का तारा में स्थित एटीएम से बैटरी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियां, एक मोबाइल फोन, 3,870 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
 
पुलिस के अनुसार थाना मेजा क्षेत्र के ग्राम सोनार का तारा में स्थित एटीएम से बैटरियां चोरी होने की सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना तथा स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल के आधार पर तीन संदिग्धों को चिन्हित किया।
 
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एटीएम से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई तीन बैटरियां, एक मोबाइल फोन, 3,870 रुपये नकद तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें