नवीनतम
कठिन समय में इफको हमेशा देश के साथ खड़ी रही है-: जयंतीभाई मोहनभाई पानसुरिया।
अमरेली जिला सहकारी खरीद विक्रय संघ (गुजरात) के अध्यक्ष जयंतीभाई मोहनभाई पानसुरिया ने कहा है कि इफको किसानों के लिए एक समर्पित संस्था है जो कठिन समय में हमेशा देश के साथ खड़ी रही है। हमें इफको जैसी संस्था से सीखना चाहिए कि कैसे अनुशासन में रहना चाहिए।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।दया शंकर त्रिपाठी।
अमरेली जिला सहकारी खरीद विक्रय संघ (गुजरात) के अध्यक्ष जयंतीभाई मोहनभाई पानसुरिया ने कहा है कि इफको किसानों के लिए एक समर्पित संस्था है जो कठिन समय में हमेशा देश के साथ खड़ी रही है। हमें इफको जैसी संस्था से सीखना चाहिए कि कैसे अनुशासन में रहना चाहिए।
श्री पानसुरिया मोतीलाल नेहरू ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, कॉर्डेट इफको फूलपुर के प्रशिक्षण कक्ष में अमरेली जिले में कृषि और संबंध सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के लिए आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दिलीप भाई सिंघानी अध्यक्ष इफको की अगुवाई में इफको प्रगति की राह पर है।
अमरेली जिला सहकारी खरीद विक्रय संघ (गुजरात) के अध्यक्ष श्री जयंतीभाई मोहनभाई पानसुरिया ने प्रारंभ में सभी प्रतिभागियों के साथ कॉर्डेट की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया। तत्पश्चात कॉर्डेट फूलपुर प्रधानाचार्य डॉ. विवेक दीक्षित ने सभी का स्वागत करते हुए कॉर्डेट की गतिविधियों से परिचित कराया।
प्रभारी समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम राजेश कुमार सिंह ने खेती में जैव उर्वरकों ,जैव अपघटकों और नीम खली के प्रयोग को विस्तार से बताया। इसी क्रम में प्रभारी प्रशिक्षण मुकेश तिवारी ने नैनो उर्वरकों से संबंधित जानकारी साझा की। इसी क्रम में सभी प्रतिभागियों को इफको नैनो यूरिया संयंत्र एवं परंपरागत यूरिया संयंत्र का भ्रमण भी कराया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई इफको फूलपुर इकाई प्रमुख पी.के. सिंह ने की ।
उनके साथ में शंभू शेखर उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन, अनिल कुमार सिंह वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन, अखिलेश शुक्ला अधिकारी प्रशासन, एवं कोरडेट की टीम उपस्थित रही।


Comments