नंद बाबा दुग्ध योजना अंतर्गत गोपालन हेतु सरकार देगी 50 प्रतिशत अनुदान

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अम्बेडकरनगर डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मिनी नंदिनी योजना अंतर्गत देसी गोपालन के लिए राज्य सरकार द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत जनपद में गिर, साहीवाल, हरियाणा और थारपारकर जैसी उन्नत देसी नस्ल की गायों के पालन के लिए सरकार द्वारा 50% अनुदान दिया जाएगा।

इस योजना की कुल लागत शासन द्वारा ₹23.6 लाख निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास काम से कम 01 एकड़ अपनी स्वयं की भूमि होना अनिवार्य है जिसमें 0.2 एकड़ भूमि पर निर्धारित मानक/ मानचित्र के अनुसार इकाई स्थापित की जाएगी एवं 0.8 एकड़ पर हरा चारा का उत्पादन किया जाएगा। योजना की शर्तों के अनुसार 10 उन्नत नस्ल की दुधारू देसी गाय बाहरी प्रदेशों यथा पंजाब हरियाणा राजस्थान आदि से खरीद कर लानी होगी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि योजना की कुल लागत में से लाभार्थी को 15% पूंजी स्वयं लगानी होगी शेष 35% राशि के लिए बैंक से लोन लिया जा सकता है।

यदि लाभार्थी सक्षम है और लोन नहीं लेना चाहता है तो वह पूरी 50% पूंजी स्वयं के संसाधनों से भी लगा सकता है बाकी 50% हिस्सा सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाएगा इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में देसी नस्ल के गोवंशों को बढ़ावा देना और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। जनपद में कुल 6 इकाई स्थापित करने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है अधिक  आवेदन फार्म प्राप्त होने की स्थिति में लाभार्थी का चयन मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ई लाटरी द्वारा किया जाएगा। लाभार्थी द्वारा आवेदन nandbanadugdhmission.up.gov.in वेबसाइट पर  किया जाना है। ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आम तोडते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, झुलसा Read More आम तोडते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, झुलसा

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि उपरोक्त योजना का लाभ उठाएं एवं अपनी आय में वृद्धि करें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी अथवा ब्लॉक के पशु चिकित्सालय से संपर्क किया जा सकता है।

प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाया विकसित कृषि का संकल्प।। Read More प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाया विकसित कृषि का संकल्प।।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें