भाजपा ने दस सालों में सिख समाज को ठगा है- सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर 

समाजवादी पार्टी महानगर पीडीए पदयात्रा सर्वेक्षण अभियान के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद के नेतृत्व में कानपुर आगमन पर सपा राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर का भव्य स्वागत दिन में 12 बजे किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। समाजवादी पार्टी महानगर पीडीए पदयात्रा सर्वेक्षण अभियान के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद के नेतृत्व में कानपुर आगमन पर सपा राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर का भव्य स्वागत दिन में 12 बजे किया गया।
 
स्वागत के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने सपा पीडीए सर्वेक्षण टीम तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उपभोक्ताओं पर बिजली का बिल बढ़ाकर जनता की जेब काट रही है, जबकि 51 हजार करोड़ रुपया जनता का बिजली कम्पनियों के पास सरप्लस है। उसका आज तक समायोजन नहीं किया गया, इस पर सपा गम्भीर चिन्ता व्यक्त करती है। पीडीए टीम भाजपा और बिजली कम्पनियों के खिलाफ आन्दोलनात्मक कदम 
 
सपा अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने सपा राष्ट्रीय महासचिव सरदार कुलदीप सिंह को शहर की भयावह स्थिति से अवगत कराया और कहा कि 2027 के परिवर्तन में महिलाये भी संघर्ष मे अग्रणी होंगी, जिनकी तैयारी आरम्भ कर दी गयी है।
 
इसी क्रम में पीडीए न्याय यात्रा लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर शनिवार को कानपुर में पहुंचे जहां पर पार्टी अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ उनका स्वागत किया गया यहां वह दो दिनों तक रहकर सिख समाज के लोगों के बीच जाएंगे एवं उनके साथ बैठक तथा वार्ता कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाएंगे इस अवसर पर कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि यह यात्रा 6 अप्रैल से लगातार चल रही है जो 16 जनपदों में होकर कानपुर पहुंची है इस यात्रा का उद्देश्य सिख समाज के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना है एवं यह बताना है कि भारतीय जनता पार्टी ने 10 सालों से सिर्फ और सिर्फ सिख समाज को ठगा है इन दस सालों में सिख समाज की जमीनों को छीनने का कार्य किया गया पूरी कैबिनेट में सिर्फ एक राज्यमंत्री को छोड़ कर सिख समाज की कोई हिस्सेदारी नहीं है जबकि सपा में हमें सम्मान मिला है सिख समाज के मुद्दे ज्यों के त्यौ हैं सिर्फ दो कार्यक्रम कराकर यह समाज के हितैषी बनना चाहते हैं  भुल्लर ने आगे कहा कि ज्ञान गोदरी गुरुद्वारा साहब जो शहीद किया गया था उसपर हाईकोर्ट  ने भी माना था कि यह जगह सिख समाज की है एवं उन्हें दी जानी चाहिए परन्तु उत्तराखंड सरकार ने सिर्फ एक कमेटी बना दी एवं उसे पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है हम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश का संदेश जन जन तक पंहुचा रहे हैं म 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही सिखों को उनका असली हक एवं सम्मान प्राप्त होगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें