नवीनतम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की अभिनेत्री आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए अपने लिए समय निकालना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में, योग एक ऐसा तरीका है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
स्वतंत्र प्रभात ।
ब्यूरो प्रयागराज
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए अपने लिए समय निकालना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में, योग एक ऐसा तरीका है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सन नियो के आने वाले शो 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' में वैदेही का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री आरती बिराजदार ने बताया कि योग उनके जीवन का अहम् हिस्सा है।
योग के बारे में बात करते हुए आरती ने कहा, "मेरे लिए योग सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की एक अनमोल देन है। आज की व्यस्त जिंदगी, प्रदूषण और तकनीक पर बढ़ती निर्भरता का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। योग मुझे शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुलित रखता है। लेकिन, इसका फायदा तभी मिलता है, जब इसे नियमित रूप से किया जाए। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को हर दिन थोड़ा समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए।"
अपने योग रूटीन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं हर दिन सूर्य नमस्कार करती हूँ। यदि समय मिले, तो ज्यादा राउंड करना अच्छा होता है, लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के कारण मैं आमतौर पर 25 राउंड ही कर पाती हूँ। इसके अलावा मैं पश्चिमोत्तानासन, धनुरासन, सर्वांगासन, चक्रासन, मत्स्यासन, वज्रासन और पद्मासन भी करती हूँ। इनमें से शवासन मुझे सबसे ज्यादा शांति देता है।"
आरती ने आगे कहा, "कॉलेज के दिनों में मैं योग को लेकर और भी ज्यादा नियमित थी। अच्छी नींद, पौष्टिक भोजन, योग और प्राणायाम स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। मैं अनुलोम-विलोम, कपालभाति, ओंकार जप और भ्रामरी भी करती हूँ। ये सभी मन को शांत और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।"
योग और जिम की तुलना पर उन्होंने कहा, "मेरे अनुसार सबसे जरूरी चीज निरंतरता है। जिम शरीर को मजबूत बनाता है, जबकि योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखता है। अगर योग, जिम, अच्छा खान-पान और पर्याप्त नींद को साथ में अपनाया जाए, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। अच्छी सेहत एक दिन में नहीं बनती, बल्कि रोज की अच्छी आदतों से बनती है। इसलिए योग को सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।"
prayagraj news ENTERTAINMENT NEWS international yoga day indian culture physical fitness Healthy Lifestyle Yoga Day 2026 Holistic Health Yoga Benefits Mental Wellness pranayama Aarti Birajdar Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman Sun Neo Daily Yoga Routine Surya Namaskar Paschimottanasana Dhanurasana Sarvangasana Chakrasana Matsyasana Vajrasana Padmasana Shavasana Anulom Vilom Kapalbhati Bhramari Omkar Chanting Yoga and Gym Celebrity Fitness Wellness Tips


Comments