सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली योग जागरूकता यात्रा

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में कुलपति प्रो० कविता शाह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जन-जागरण योग जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में कुलपति प्रो० कविता शाह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जन-जागरण योग जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों एवं विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर कपिलवस्तु तक पहुंची। यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस को योग के महत्व, उसके स्वास्थ्य लाभों तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर योग आयोजन के समन्वयक प्रो० सत्येन्द्र कुमार दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है। योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का आधार है। वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० यशवंत यादव ने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि एक जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का माध्यम भी है। 
इस अवसर पर डॉ० विमल चन्द्र वर्मा, डॉ० जय सिंह यादव, डॉ० मयंक कुशवाहा, डॉ० दिनेश प्रसाद, डॉ० अविनाश प्रताप सिंह, डॉ० कपिल गुप्ता तथा डॉ० अब्दुल हफीज सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों एवं  छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें