महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप। 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

​मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र मे  24 वर्षीय  महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरजी मुकुंदपुर गांव निवासी गुड़िया 24 वर्ष की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  अवस्था में मिली इस घटना में मायके और ससुराल पक्ष के लोगओ में भारी  खींचातानी देखने को मिला वहीं स्थानीय पड़री पुलिस के ऊपर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं।


​प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामजीत यादव और ससुराल पक्ष के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे गुड़िया वाशरुम गई थी, जहां अचानक चक्कर आने से वह गिर गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल वालों का दावा है कि गुड़िया अक्सर बेहोश हो जाती थी और यह महज एक दुर्घटना है।

प्राचार्य पद पर कार्यरत रहते हुए प्रोफेसर पदनाम प्राप्त करने वाले पहले प्राचार्य बने डॉ प्रदीप नारायण डोंगरे।             Read More प्राचार्य पद पर कार्यरत रहते हुए प्रोफेसर पदनाम प्राप्त करने वाले पहले प्राचार्य बने डॉ प्रदीप नारायण डोंगरे।            

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप। 
​इसके विपरीत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूरी कहानी को झूठा बताया है। उनका कहना है कि गुड़िया की शादी 24 मई 2022 को हुई थी। गुड़िया का पति उसे बहुत प्यार करता था और उसे कोई शिकायत नहीं थी, इसलिए वह पति के साथ मायके में ही रहती थी। जेठानी और छोटी ननद अक्सर पैसों को लेकर गुड़िया को प्रताड़ित करती थीं। शनिवार शाम साढ़े सात बजे ससुराल से फोन आया कि पैसों का हिसाब करना है,

कोतवाली चौक पर खुली ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी, अब आधुनिक दवा सेवाएं और होम डिलीवरी की सुविधा Read More कोतवाली चौक पर खुली ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी, अब आधुनिक दवा सेवाएं और होम डिलीवरी की सुविधा

जिसके बाद गुड़िया और उसका पति स्वस्थ अवस्था में वहां के लिए निकले थे।
​मायके पक्ष का गंभीर आरोप है कि गुड़िया के सीधे-साधे पति को वहां साजिश के तहत शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया गया था, ताकि वह कुछ समझ न सके। मायके वाले पूरी तरह से दामाद (पति) के पक्ष में खड़े हैं और उनका मानना है कि उसे इस मामले में मोहरा बनाया गया है। परिजनों के अनुसार, रात 12 बजे उन्हें फोन आया कि गुड़िया ने फांसी लगा ली है। जब वे पहुंचे तो गुड़िया के नाक-मुंह से खून बह रहा था और पति नशे में चूर था।

जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के साथ-साथ श्रवण धाम में आयोजित हुआ बृहद योग शिविर Read More जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के साथ-साथ श्रवण धाम में आयोजित हुआ बृहद योग शिविर


​इस संवेदनशील मामले में पड़री पुलिस की भूमिका बेहद संदेहास्पद रही। आरोप है कि प्रभारी थानाध्यक्ष ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय ससुराल पक्ष के समर्थन में लीपापोती की कोशिश की। पुलिस ने इसे महज एक हादसा बताकर पीड़ित मायके वालों पर ही दबाव बनाने का प्रयास किया।


​हालांकि, मायके वाले पोस्टमार्टम कराने पर अड़े रहे और उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर सदानंद सिंह ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने का निर्देश दिया। पड़री पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें