प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ईपीएफओ द्वारा इफको फूलपुर में आयोजित हुआ समानांतर कार्यक्रम।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद  प्रवीण पटेल जी   विभिन्न नियोक्ताओं  द्वारा नव नियुक्त 32  कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए ।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
 
दया शंकर त्रिपाठी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत देशभर के लाभार्थियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं हितधारकों को संबोधित करते हुए लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित किए जाने के अवसर पर इसके समानांतर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन ईफको फूलपुर इकाई में किया गया।
 
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद  प्रवीण पटेल थे।  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श सुमित कुमार, डीएलसी प्रयागराज,  पी.के. सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक, ईफको फूलपुर,  विनिता सिंह, एडीएम (फाइनेंस), तथा  राहुल वर्मा, कमिश्नर, ईपीएफओ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 250 लाभार्थियों, नियोक्ताओं तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागी प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से लाइव जुड़े और योजना के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद  प्रवीण पटेल जी   विभिन्न नियोक्ताओं  द्वारा नव नियुक्त 32  कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए । नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवा कर्मियों ने अपने रोजगार अवसरों के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन एवं सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के माध्यम से देश में अब तक लगभग 70 लाख नए रोजगार सृजित किए जा चुके हैं तथा लाखों युवाओं को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा, कौशल और क्षमता को विकसित भारत के निर्माण का आधार बताते हुए सरकार की रोजगार सृजन एवं कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।
 
कार्यक्रम का समापन  राहुल वर्मा(क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
 
 
prayagraj narendra modi prayagraj news Government of India स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज iffco phulpur कौशल विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी viksit bharat economic development government scheme सरकारी योजना Social Security EPFO skill development भारत सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रयागराज समाचार रोजगार अवसर Youth Empowerment इफको फूलपुर युवा रोजगार Youth Employment नियुक्ति पत्र वितरण Appointment Letter Distribution प्रवीण पटेल Praveen Patel Employment Scheme रोजगार योजना युवा सशक्तिकरण आत्मनिर्भर भारत Atmanirbhar Bharat सामाजिक सुरक्षा Employment Generation रोजगार सृजन आर्थिक विकास उद्योग प्रतिनिधि पीके सिंह रोजगार अभियान P K Singh विकसित भारत सांसद प्रवीण पटेल ईपीएफओ प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना PM-VBRY श्रम एवं रोजगार राष्ट्रीय कार्यक्रम Swatantra Prabhat. Prime Minister Viksit Bharat Rozgar Yojana पीएम वीबीआरवाई Employees Provident Fund Organisation MP Praveen Patel Employment Opportunities नए रोजगार New Jobs Industry Representatives लाभार्थी कार्यक्रम Beneficiary Program National Event लाइव संबोधन Live Address Labour and Employment डीएलसी प्रयागराज DLC Prayagraj सुमित कुमार Sumit Kumar विनिता सिंह Vinita Singh राहुल वर्मा Rahul Verma क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त Regional Provident Fund Commissioner Employment Drive रोजगार प्रोत्साहन Employment Incentive

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार