सरकार के मानक के अनुरूप तीन से चार महीने अन्दर ग्राम पंचायत लायन में बनाया गया है अंत्येष्टि स्थल।
स्वच्छ भारत मिशन को देखते हुए गांव स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प ग्राम प्रधान निर्मला देवी।
हलिया मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। हलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत लायन में तीन से चार महीने के अंदर बनाकर तैयार कर दिया गया अंत्येष्टि स्थल पीएम श्री विद्यालय को भी सजाया गया है वही सुचारू ढंग से चालू हो रहा है आर आरसी सेंटर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मदेव मिश्रा ने बताया कि हमारा लक्ष्य गांव के विकास की तरफ बढ़ता जा रहा है।

सरकार के मानक के अनुरूप जितना भी गांव को काम दिया जाएगा उतना हम मानक के अनुरूप करते जाएंगे हमारा लक्ष्य था कि हमारे गांव में अंत्येष्टि स्थल बने वह प्रयास पूरा हुआ हमारे ग्राम पंचायत में तमाम निधियो से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है ज्यादा से ज्यादा मिट्टी का कार्य नरेगा मजदूरों के द्वारा कराया गया है जिससे तमाम मजदूर को

काम का लाभ मिला तमाम विद्या विकलांग विधवा महिलाओं के लिए पेंशन की व्यवस्था कराया गया साथ ही साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मदेव मिश्रा ने बताया कि सरकार का जो मानक है उसी मानक के अनुरूप कार्य कराया गया है किसी भी प्रकार से सरकार के विपरीत कार्य नहीं कराया गया है।
.jpg)
ना तो कराया जाएगा तमाम परिवार को रास्ता दिया गया जहां पर रास्ता बाधित था स्वच्छ भारत मिशन को देखते हुए स्वच्छता की ओर हम आगे बढ़ते हैं गांव को स्वच्छ और साफ रखना गांव के जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है उस नैतिक जिम्मेदारी को हम अच्छी तरीके से निर्वहन करते हैं हमारा गांव स्वच्छ और सुंदर हमेशा बना रहेगा
.jpg)


Comments