नशे की हालत में कुछ मनचलों ने एक व्यवसायी युवक पर की जानलेवा हमला

व्यवसायी का जीएमसीएच में इलाज जारी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। मामला साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत के धर्मपुर नहर के पास की है जहां अपने घर को आ रहे एक दुकान व्यवसायी पर कुछ मनचलों ने नशे की हालत में उस पर हमला बोल दिया जिसमें व्यवसायी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को चनपटिया अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां स्थिति चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, युवक का इलाज बेतिया जारी है युवक ने अपने बयान में बताया कि घटना 10 जून की रात करीब 9:00 बजे की है जब वह साठी के धरमपुर नहर के पास दुकान को बंद कर अपने घर को आ रहा था I

इसी बीच 10 जून की शाम सिरसिया बेलवा के वार्ड नंबर 5 मोहल्ले के ही निवासी नशे की हालत में कुछ युवकों द्वारा कहा सुनी हो रही थी, इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युवकों को समझाया बुझाया गया, वही नशे की हालत में युवकों ने अपने आपा को खोकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे इस पर स्थानीय लोगों ने उन्हें दो थप्पड़ जड़ दी, जिस पर विवाद बढ़ गया और रात्रि के समय उस व्यवसायी युवक पर उन्होंने धारदार हथियार से हमला बोलते हुए लात घुस्से का प्रयोग कर उसे अधमरा की स्थिति में छोड़ गए, स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया I

युवक ने बताया कि स्थानीय निवासी नेसार अंसारी, इलियाश अंसारी, इश्हाक अंसारी, अब्बास अंसारी, अशलम अंसारी एवं आजाद अंसारी सहित अन्य लोगों के द्वारा उसे धारदार हथियार से सर पर एवं शरीर के कई हिस्सों पर लात घुसा से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया, फिलहाल बेतिया जीएमसीएच में उसका इलाज जारी है, और व्यवसायी युवक ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए बताया कि इस प्रकार से आए दिन हों रही घटना को लेकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल काफी बना हुआ हैं घायल ने बताया कि मैंने कुछ नगद तकरीबन 26 हजार रूपए के आसपास पैसा लिया था और साथ ही साथ गले में सोने का लॉकेट था उसे उन लोगों ने मारपीट कर छीन लिया हैं, वहीं मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को प्राप्त हुई हैं जहां पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें