सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले - विधायक श्यामधनी राही

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने परिसर में स्वास्थ्य,शिक्षा, कृषि, वन विभाग एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लोटन ( सिद्धार्थनगर)। विकास खण्ड  लोटन के परिसर में आयोजित जन कल्याण एवं स्वास्थ्य अभियान शिविर के द्वितीय दिवस सोमवार को  सदर विधायक श्यामधनी राही ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित किया एंव सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
 
    इस दौरान सदर विधायक श्यामधनी ने सरकार की एक,एक योजनाएं उपस्थित लोगों को बताते हुए उसका लाभ लेने को कहा। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने परिसर में स्वास्थ्य,शिक्षा, कृषि, वन विभाग एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की । आयोजित  कार्यक्रम में गर्भवती महिला का सदर विधायक, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर साधना, बीडीओ सर्वेश मोहन,,ब्लाक प्रमुख आशीष सिंह ने स्वास्थ्य मेले मे गोदभराई कराई गई ।जन कल्याण शिविर मे आजिविका मिशन की लखपति दीदी को सम्मानित किया गया।विधायक ब्लाक प्रमुख,बीडीओ व प्रधान संघ अध्यक्ष ने एक एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण किया ।
   इस दौरान मण्डल अध्यक्ष संजय शुक्ला,नौगढ़ पूर्ति निरीक्षक माला गुप्ता, रवीन्द्र कुमार जाटव प्रियंका गोस्वामी,दिलीप पटेल,ममता,रेखा, प्रमिला आदि उपस्थित रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें