ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत का मामला
बर्डपुर स्थित विद्या हास्पिटल पर इलाज में गंभीर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगा है। कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद भर्ती कराए गए मरीज की आपरेशन के कुछ समय बाद मौत हो गई।
सिद्धार्थनगर । बर्डपुर स्थित विद्या हास्पिटल पर इलाज में गंभीर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगा है। कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद भर्ती कराए गए मरीज की आपरेशन के कुछ समय बाद मौत हो गई।
स्वजन के अनुसार शिकायतकर्ता रामप्रकाश के पिता बसंत 10 जून को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। हादसे में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। उपचार के लिए उन्हें बर्डपुर स्थित विद्या हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां आपरेशन किया गया। आरोप है कि मरीज का आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल संचालक ने इलाज के नाम पर 72 हजार रुपये वसूल लिए।
स्वजन का कहना है कि अस्पताल संचालक ने उन्हें बताया कि आयुष्मान योजना के तहत केवल 30 हजार रुपये तक का ही इलाज संभव है, जबकि शेष धनराशि अलग देना पड़ेगा।
अस्पताल संचालक डॉ.अजय यादव का कहना है कि सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं कुछ विरोधियों की चाल है जो अस्पताल को बदनाम करना चाहते है। दुर्घटना में बुजुर्ग बसंत की फीमर टूट गई थी। जांच करने पर पता चला कि उन्हें अन्य कई गंभीर बीमारियां हैं और हार्ट के मरीज हैं दो बार हार्ट अटैक आया है।मरीज के स्वजन बता रहे थे की गोरखपुर से दवा चल रहा है। आपरेशन के आठ घंटे बाद बुजुर्ग की मौत हो गई लापरवाही की बात पूरी तरह से झूठ है। आयुष्मान कार्ड से कोई भुगतान नहीं लिया गया है। मरीज की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
स्वास्थ्य विभाग सड़क दुर्घटना आयुष्मान भारत योजना सिद्धार्थनगर आयुष्मान कार्ड अवैध वसूली स्वास्थ्य सेवाएं सिद्धार्थनगर समाचार बर्डपुर ऑपरेशन के बाद मौत अस्पताल प्रबंधन विद्या हॉस्पिटल मरीज की मौत इलाज में लापरवाही का आरोप कूल्हे की हड्डी टूटना फीमर फ्रैक्चर रामप्रकाश बसंत डॉ. अजय यादव हार्ट अटैक निजी अस्पताल चिकित्सा विवाद मरीज के परिजन मेडिकल लापरवाही उत्तर प्रदेश।


Comments