*सपा का महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शनः तहसील तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे, बोले- छात्र घर नहीं पहुंच पाते और पेपर लीक हो जाता है*

 पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह  ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है अपराधियों का बोलबाला है

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ द्वारा पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी  के नेतृत्व में तथा सपा जिलाध्यक्ष  लाल जी यादव  की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ तहसील पर महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के दामों में बड़े पैमाने पर मूल्य वृद्धि तथा डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की भारी किल्लत, अघोषित बिजली कटौती, किसानों को खाद बीज तथा डीजल का ना मिल पाना, नीट परीक्षा पेपर लीक, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ,ध्वस्त कानून व्यवस्था, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के परिवार पर नीच मानसिकता व अराजक तत्वों के द्वारा परिवार पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग तथा भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने हजारों समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शोहरतगढ़ तहसील पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राजपाल  के नाम ज्ञापन देकर जन समस्याओं के समाधान की मांग किया।
 
       पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह  ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है अपराधियों का बोलबाला है भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है डीजल पेट्रोल रसोई गैस और बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया गया पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है यह सरकार किसानों को खाद बीज और डीजल तक उपलब्ध नहीं कर पा रही है हमारी मांग है कि डीजल पेट्रोल और रसोई गैस बिजली की मूल्य वृद्धि वापस लिया जाए और इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, धान के बेहन डालने का समय चल रहा है किसानों को समय से खाद और डीजल उपलब्ध कराया जाए, नीट परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है और इस सरकार में पी डी ए आरक्षण का सबसे ज्यादा घोटाला हुआ है प्रदेश की जनता इस जन विरोधी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है यह सरकार जनहित के हर मुद्दे पर विफल है 2027 का चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है ।
     धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव बेचई, अफसर हुसैन रिजवी, राममिलन भारती, मुरलीधर मिश्रा, घिसियावन यादव, कमरूज्जमा खान, खलकुल्लाह खान, बहराइची प्रसाद प्रेमी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, हरिराम यादव, पारसनाथ विश्वकर्मा, रिंदु पासवान ,रामसेवक लोधी, शकील शाह, चंद्रभान पहलवान, घनश्याम जायसवाल, सुनीता गोस्वामी, मोहम्मद जावेद, चंद्रभूषण आर्य, सत्येंद्र यादव ,मोहम्मद यूनुस, नौशाद मलिक,हरिशंकर मौर्य, राम शंकर मौर्य, जलालुद्दीन खान, मनोज मिश्रा, चंचल रावत, राजकुमार चौधरी, सुनील वर्मा, शिव शंकर चौधरी, अभिरंजन चौधरी ,रामदास चौधरी ,माखन गुप्ता ,विजय सिंह चौधरी ,सुनील चौरसिया, शालिग्राम यादव, सुनील यादव, मोहम्मद अकरम ,मोहम्मद शमी ,मोहम्मद इश्तियाक, किशन पटेल ,अनूप चौधरी, पुनीत मिश्रा ,रामदेव चौधरी, बुलर यादव, रंजीत, पारस चौधरी, देव प्रकाश चौधरी, विंध्याचल चौधरी, नुरुल हुदा, रमेश लोधी, लाल जी चौधरी,  रामचरण चौधरी, संजय रस्तोगी ,अंगद यादव आदि  उपस्थित रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments