मिलजुल कर शांति पूर्वक मनाएं त्यौहार: एएसपी

*थाना शोहरतगढ़ में मोहर्रम पर्व को लेकर हुई शांति कमेटी की बैठक में सीओ, तहसीलदार रहे मौजूद

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। थाना शोहरतगढ़ में  एएसपी प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर रविवार को शांति कमेटी की बैठक  हुई। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने समुदाय के लोगों से त्यौहार को मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की बात कहीं। कहा कि त्यौहार में किसी तरह की अव्यवस्था न हों।
 
कानून व्यवस्था अनुपालन में अनावश्यक अवरोध पैदा करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्यवाई करेगा। जनता की सुरक्षा व त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सभी जनमानस सहयोग करें। कहा कि नयी परम्परा न उभरे। निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाला जा सकेगा। ताजिया की ऊंचाई बहुत ज्यादा न हो ताकि आसानी से ले जा सकें। बहुत तेज आवाज़ के साउंड न बजाये जायें।
 
तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि नगर पंचायत साफ -सफाई व्यवस्था पर त्यौहार के दिन विशेष ध्यान देगी। रास्ते में आवागमन के दौरान गड्ढे, ईंट, पत्थर आदि न रहे। इस दौरान  प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, ईओ अजय कुमार, अल्ताफ़ हुसैन, शिव प्रसाद वर्मा, राधेश्याम आदि लोग मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें